
अमित शाह ने पुणे में सीआरसीएस कार्यालय की समीक्षा की; देश की 1,872 में से 818 बहु-राज्य सहकारी समितियां इसी के दायरे में
16 नवंबर को पुणे में सीआरसीएस के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे अमित शाह ने कहा कि कार्यालय पंजीकरण तक सीमित न रहे, समितियों की निगरानी भी करे। लखनऊ, चेन्नई और कोलकाता में भी कार्यालय खोलने की तैयारी है।











