
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर कार के ऊपर पलटा कंटेनर, चार की मृत्यु; छह साल का बच्चा सुरक्षित
देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के नजदीक बुधवार दोपहर माल लदा कंटेनर ट्रक एक कार के ऊपर पलट गया। पुलिस के अनुसार कार में पांच लोग थे। चार वयस्कों की मृत्यु हो गई, जबकि छह वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों में चालक और एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं।











